Thursday, September 25, 2014

MATHS PAPER KE BANDAL KI HOGI JAANCH

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड गणित के प्रश्नपत्रों के बंडलों की सील जांचेगा। बोर्ड अधिकारियों को अंदेशा है कि पेपर लीक होने की वजह किसी बंडल की सील के साथ छेड़छाड़ करना है। इसे देखते हुए गणित का पेपर रद करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में अब बोर्ड अधिकारी एक-एक बंडल पर लगी सील की गहन जांच करेंगे। इसलिए बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर सप्लाई किए सभी प्रश्नपत्रों के बंडल वापस मंगवा लिए हैं।1बुधवार दोपहर को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का गणित का पेपर था। विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए केंद्रों नर पहुंच गए थे। इस बीच शिक्षा अधिकारियों को बोर्ड का संदेश मिला। इसमें गणित का पेपर रद करने के आदेश दिए गए थे। जिला मुख्यालय ने भी तुरंत आदेशों पर अमल करते हुए सभी बीईओ व परीक्षा केंद्रों तक पेपर रद का संदेश पहुंचा दिया। जब विद्यार्थियों को इसका पता चला तो उनका चेहरा लटक गया। परीक्षा की
तैयारी करके केंद्रों पर पहुंचे विद्यार्थियों ने केंद्र अधीक्षक से पेपर रद होने बारे पूछा लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। उन्हें बताया कि अब गणित की परीक्षा सात अक्टूबर को दोबारा ली जाएगी। ऐसे में विद्यार्थी मायूस होकर घर लौट गए।1कारण स्पष्ट नहीं किया 1हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा रद करने के पीछे प्रशासनिक कारण बताया है। हालांकि दबी जुबां में पेपर लीक होने की बात कर रहे हैं। इसके अलावा प्रश्नपत्रों के बंडल की सील से छेड़छाड़ की बात सामने आई है। ऐसे में अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। फाइनल जांच रिपोर्ट के बाद ही पेपर रद होने के पीछे की सच्चाई सामने आएगी। जिला शिक्षा अधिकारी मधुबाला मित्तल ने बताया कि गणित का पेपर रद कर दिया है। किस कारण यह कदम उठाया गया है, पता नहीं है। बोर्ड ने पेपर रद करने के आदेश दिए हैं। उच्चाधिकारी ही पेपर रद करने के पीछे वास्तविक कारण बता सकते हैं।

No comments:

Post a Comment