Wednesday, April 15, 2015

CRP के दौरान सामान्य दिशा निर्देश-

CRP के दौरान सामान्य दिशा निर्देश-
1 विजिट वीक अपैल माह में ही पूरा कर लिया जाये बाद में गर्मी ज्यादा हो जाती है।
2 योगा की कक्षा प्रार्थना सभा के साथ ही लगाने का प्रयास करें।
3 अपनी कक्षा के अनुसार crp मोडुएल का प्रयोग करें।
4 गतिविधियों के संचालन के लिए पहले से ही साप्ताहिक टाइम टेबल बना लेना चाहिए।
4 crp के दौरान वर्कबुक पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए जिसमें बच्चों के लिए विशेष गतिविधियाँ हैं।
5 प्राइमरी व अपर प्राइमरी के लिए 'नन्हें कदम विज्ञान की ओर' पुस्तक का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए।
6 crp के दौरान बच्चों में सामान्य दिनचर्या के प्रति जागरूकता पैदा करने वाली चर्चा नियमित रूप से की जाये।
7 छोटे बच्चों के लिए 'स्टोरी टेलिंग' गतिविधि अवश्य करवाएं।

8 साप्ताहिक प्रतियोगिताएं का आयोजन किया जाना चाहिए।
9 जिस गतिविधि का संचालन हो उसमें सभी बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाये।
10 प्रत्येक गतिविधि की डोक्युमेंटिंग की जाये।
11 crp के दौरान मॉनिटरिंग की जाये कि बच्चे किस कार्य में अधिक रूचि ले रहें हैं। इससे बाकि सत्र में रूचि अनुसार उस बच्चे से कार्य करवाया जाये।
12 कक्षा कक्ष में ऐसी गतिविधि को वरीयता दी जाये जिसमें लो कॉस्ट मटेरियल प्रयोग में लिया जा सके।
13 प्राइमरी में 'बौछार' 'अंक बोले पिटारा खोलें' अदि मोडुएल अवश्य प्रयोग में लाये जाने चाहिए।

No comments:

Post a Comment