Tuesday, May 26, 2015

मैं गेस्ट टीचर्स के साथ हूं:EX CM

अमर उजाला ब्यूरो हिसार। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि मैं गेस्ट टीचर्स के साथ हूं। हमने तो 9 साल तक नौकरी दी आगे भी देते। भाजपा सरकार ने गेस्ट टीचर्स से पक्का करने का वादा किया था। अब भाजपा अपना वादा पूरा करे। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा सोमवार शाम हिसार के अर्बन इस्टेट में दलजीत पंघाल के पिता के निधन के बाद शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गेस्ट टीचर्स के लिए सरकार को समाधान निकालना चाहिए। भाजपा के नेताओं ने गेस्ट टीचर्स के धरनाें पर जाकर उन्हें पक्का करने का वादा किया था। अब भाजपा नेता मंत्री बन गए हैं वह अपना वादा निभाएं। भाजपा ने घोषणा पत्र में भी यह ऐलान किया था। लेकिन भाजपा नौकरी देना तो दूर लोगों का रोजगार छीन रही है। कंप्यूटर टीचर, लैब सहायक सहित कई अन्य विभागों के हजारों कर्मचारियों की नौकरी छीन ली है। अब गेस्ट
टीचर्स को हटा रही है। इस मौके पर पूर्व वित्तमंत्री संपत सिंह, पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, जेपी ज्याणी, प्रोफेसर विरेंद्र सिंह, धर्मबीर गोयत सहित अन्य उपस्थित थे। जनता को बताएंगे सरकार की नाकामी भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 31 मई को कंडेला से यात्रा शुरू करेंगे, जिसमें जनता के सामने भाजपा की नाकामियां गिनाएंगे। कांग्रेस की दस साल की सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा भी देंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। कोई भी नेता यात्रा कर सकता है। भाजपा का तो पर्चाही खाली केंद्र सरकार के एक साल के कार्य के रिपोर्ट कार्ड पर उन्होंने कहा कि नंबर कहां दे यहां तो पेपर ही खाली है। भाजपा ने एक साल में जनहित का कोई काम नहीं किया। इतना प्रचंड बहुमत मिलने के बाद लोगों को बड़ी उम्मीद थी। सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। जुमलों की सरकार पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह जुमलों की सरकार है। हरियाणा में घोषणा पत्र में किए गए वादों में से अब तक एक को भी पूरा नहीं किया गया।

No comments:

Post a Comment